चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में 4 मेडिकल स्टोर का निरीक्षण
जिला विधिक सेवां प्राधिकरण और औषधि नियंत्रण विभाग ने संयुक्त रूप से सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान के अंतर्गत मेडिकल स्टारों का औचक निरीक्षण किया
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में औषधि नियंत्रण विभाग ने 4 मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। 1 को छोड़ 3 अन्य मेडिकल स्टोर की व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।
चंपावत की औषधि निरीक्षक हर्षिता ने बताया कि टनकपुर क्षेत्र में 4 मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। एक मेडिकल स्टोर स्वामी एक इंजेक्शन के बिल प्रस्तुत नहीं कर सके। मेडिकल स्टोर संचालक को बिल प्रस्तुत करने के लिए 5 दिन का समय दिया गया है। कहा गया कि इस अवधि में बिल नहीं दिखाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एक मेडिकल स्टोर में लाइसेंस डिसप्ले नहीं किया गया था। मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि लाइसेंस को नवीनीकरण के लिए भेजा गया है।


टीम ने विभिन्न मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता, दवाओं के सुरक्षित भंडारण के लिए तापमान की व्यवस्था, लाइसेंस की अनिवार्य शर्तोंं का अनुपालन तथा औषधियों से संबंधित अभिलेखों व रजिस्टरों की पड़ताल की। जिला विधिक सेवां प्राधिकरण और औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा टनकपुर में 6 अप्रैल को संयुक्त रूप से सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान के अंतर्गत मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान 3 औषधियों के नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए राजकीय विश्लेषणशाला भेजा गया है।
© 2026. All Rights Reserved.