Friday Apr 3, 2026

गाली-गलौज और  चिकित्सकीय कामकाज में बाधा डालने का आरोप

टनकपुर उप जिला अस्पताल के स्टॉफ से अभद्रता और धमकाने का भी आरोप

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर उप जिला अस्पताल में एक मरीज के तीमारदारों पर अस्पताल के स्टॉफ से अभद्रता और धमकाने के अलावा चिकित्सकीय कामकाज में बाधा डालने का आरोप लगा है। इसे लेकर मुख्य चिकित्साधीक्षक ने टनकपुर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CMS डॉ. घनश्याम तिवारी द्वारा कोतवाली में भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 31 मार्च की रात करीब 10:05 बजे रोडवेज स्टेशन के नजदीक रहने वाले एक व्यक्ति की तबीयत के बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया। अस्पताल में तैनात स्टाफ के मुताबिक बीमार व्यक्ति को खून की उल्टी आ रही थी। इलाज के बाद बीमार व्यक्ति की स्थिति में सुधार होने पर चिकित्सक एवं नर्सिंग अधिकारी इमरजेंसी में भर्ती अन्य मरीजों का इलाज करने लगे। इसी दौरान मरीज के साथ आए 25-30 तीमारदारों ने डॉक्टर एवं महिला कर्मचारियों से सिर्फ अपने मरीज को देखने के लिए जबरदस्ती करने लगे। इमरजेंसी में तैनात महिला कर्मियों की फोटो और वीडियोग्राफी करने लगे। अस्पताल स्टॉफ के समझाने पर तीमारदार गाली गलौच करने के अलावा जान से मारने की धमकी देने लगे। CMS डॉ. घनश्याम तिवारी के मुताबिक इसके चलते चिकित्सकीय कार्यों में बाधा भी पैदा हुई। ऐसी करतूत से डयूटी में तैनात अधिकारी व कार्मिकों में भय हैं। पत्र में इस मामले में कारवाई करने का पुलिस से आग्रह किया गया है। CMS ने कोतवाली के अलावा DM, SP व CMO को पत्र की प्रति भेजी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.