Monday May 25, 2026

टनकपुर के गांधी ग्राउंड में गिरे विशालकाय पेड़ को फायर टीम ने हटाया

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर गांधी ग्राउंड के पास एक भारी-भरकम पेड़ 1-2 मार्च की रात को जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि उस वक्त वहां न कोई वाहन था और नहीं लोग गुजर रहे थे, जिस कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बाद में फायर टीम ने मौके पर पहुंच पेड़ को काट रास्ते से हटाया।

जानकारी के मुताबिक 1-2 मार्च की रात गांधी ग्राउंड के पास विशाल पेड़ टूट गया। पेड़ गिरने से ग्राउंड की दीवार का एक हिस्सा ढह गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच फायर स्टेशन टनकपुर की टीम ने मैदान में गिरे पेड़ को वुडन कटर और कुल्हाड़ी से छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा। JCB मशीन की मदद से लकड़ी के गिल्टो के रूप से मैदान से हटाया। मैदान को शीघ्र ही साफ कर सुरक्षित कर दिया गया। इन दिनों मां पूर्णागिरी धाम का मेला होने से गांधी ग्राउंड क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.