Tuesday Mar 17, 2026

साल 2026 में चंपावत जिले में चौथी बार मेघ बरसे

खेती-बागवानी के साथ ही जल और जंगल के लिए भी लाभकारी है बारिश

देवभूमि टुडे

चंपावत। साल 2026 में चंपावत जिले में चौथी बार मेघ बरसे हैं। चंपावत जिले के पहाड़ी और मैदानी सभी क्षेत्रों में बारिश हुई। अलबत्ता बारिश के बाद आज 16 मार्च को सुनहरी धूप से मौसम में निखार आया।

 

कल 15 मार्च को हुई बारिश से न केवल जिले के तापमान में गिरावट आई, बल्कि मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा में गर्मी से भी कुछ निजात मिली है। आज सोमवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस है। मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार और जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली के मुताबिक बारिश खेती-बागवानी के लिए खासी मुफीद है। जल और जंगलों के लिए भी बारिश लाभकारी है। चंपावत जिले में इस साल 23 जनवरी को पहली बार बारिश हुई थी।

चंपावत जिले की बारिश का आकड़ा (सुबह 8 बजे तक):

चंपावत: 15 मिलीमीटर

लोहाघाट:10 मिलीमीटर

पाटी:05 मिलीमीटर

टनकपुर: 4.20 मिलीमीटर

बनबसा: 05 मिलीमीटर




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.