Thursday Apr 30, 2026

टनकपुर क्षेत्र में नंधौर अभयरण्य क्षेत्र में लीसा डिपो के पास की घटना

कुछ महिलाओं के साथ लकड़ी बीनने गई थी टनकपुर की माधवी देवी

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के पास के जंगल में लकड़ी बीनने गई एक महिला को हाथी ने मार डाला।

मृतक महिला कुछ अन्य महिलाओं के साथ लकड़ी बीनने गई थी।

माधवी देवी। (फाइल फोटो)
अस्पताल में मौजूद लोग।
अस्पताल में मौजूद लोग।

शारदा के वन क्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि माधवी देवी (45) पत्नी भूप राम निवासी वार्ड नंबर 5 नई बस्ती टनकपुर जंगल में कुछ अन्य महिलाओं के साथ नंधौर अभयरण्य को जाने वाले रास्ते में लीसा डिपो के पास लकड़ी बीनने गई थी। इसी बीच आज 19 फरवरी को अपरान्ह करीब 2:30 बजे एकाएक हाथी ने हमला कर दिया। साथ की अन्य महिलाएं किसी तरह वहां से भागने में सफल रही। हाथी के हमले में माधवी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर SDM अनुराग आर्य अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.