Monday Apr 20, 2026

वर-वधू ने दिया नशामुक्त विवाह का संदेश

नशा हटाओ-जीवन बचाओ अभियान के संयोजक सामश्रवा आर्य ने कहा कि संस्कार ही है संस्कृति का आधार

देवभूमि टुडे

चंपावत। नशामुक्त विवाह से मां-बहन और बेटियों का मान-सम्मान, आदर-सत्कार होगा।चंपावत के सिप्टी क्षेत्र में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान नवदंपती वर रवि और वधू कोमल ने ये बात कही। साथ ही सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए नशा हटाओ-जीवन बचाओ अभियान का समर्थन किया। प्रीतिभोज पर लोगों से नशे से दूर रहकर विवाह जैसे धार्मिक संस्कार की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया।

नशा मुक्त अभियान चलाते संयोजक सामश्वा आर्य।

अभियान के संयोजक सामश्रवा आर्य ने नवदंपती दंपति का आभार जताते हुए कहा कि संस्कार ही संस्कृति का आधार हैं और वैदिक संस्कारों की रक्षा व्यसनमुक्त युवा समाज के सहयोग से ही संभव है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान महेश भट्ट, जगत सिंह बिष्ट, अमरनाथ भट्ट, डूंगर बिष्ट, शेखर पंगरिया, करन, दीपक, आयुष, राहुल, राजू, अशोक, प्रकाश आदि थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.