Saturday Mar 7, 2026

लोहाघाट के राईकोट कुंवर गांव के लोगों का निर्णय

शराब परोसने पर 10 हजार और जुए पर 5 हजार रुपये का  अर्थदंड  लगेगा

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट के राईकोट कुंवर गांव के लोगों ने एक नेक पहल की है। इस क्षेत्र में शादी, विवाह या किसी अन्य उत्सव पर कॉकटेल पार्टी के नाम पर शराब नहीं परोसी जा सकेगी। इस निर्णय का उल्लंघन करने वाले पर जुर्माना लगाया जाएगा। राईकोट कुंवर में ग्राम प्रधान सरोज कुंवर की अध्यक्षता ओर गिरीश कुंवर के संचालन में गांव के होली प्रांगण में हुई बैठक में ये निर्णय ग्रामीणों ने गांव के विकास के लिए सर्वसम्मति से लिया है।

ग्रामीणों ने गांव को नशे से दूर रखने का निर्णय लिया। तय किया गया कि गांव में होने वाले शादी-विवाह आदि कार्यों के दौरान गांव में कोई भी व्यक्ति शराब नहीं परोस सकेगा। यदि कोई व्यक्ति खुले स्थानों पर शराब का सेवन करता है, तो उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। गांव में जुआ खेलने वालों पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

 

इसके अलावा शादी-विवाह, जनेऊ, नामकरण आदि कार्यों में सार्वजनिक बर्तन ले जाने पर 1100 रुपये देने होंगे। ये राशि गांव के विकास कार्यों में खर्च होंगे। बैठक में बीडीसी सदस्य उमा देवी, अंकित कुवंर, प्रदीप सिंह कुंवर, महिराज सिंह कुंवर, उमेद सिंह कुंवर, महेंद्र सिंह कुंवर, जगदीश सिंह कुंवर, लक्ष्मण सिंह कुंवर, अर्जुन सिंह कुंवर, प्रकाश सिंह कुवर, विजय कुंवर, रवी कुंवर, राजू कुंवर, जीवन सिंह, निर्मल सिंह, मुकेश सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.