चंपावत कफलांग के माउंट कार्मल स्कूल की इंटर की छात्रा वर्तिका पांडेय ने 95 % अंक और हाईस्कूल के छात्र उत्कर्ष सक्टा 97% अंक के साथ रहे नंबर वन
माउंट कार्मल स्कूल के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में सभी छात्र-छात्राएं प्रथम स्थान पर रहे
देवभूमि टुडे
चंपावत। ICSE (इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। चंपावत जिले में वर्तिका पांडेय ने इंटर और उत्कर्ष सक्टा ने हाईस्कूल में टॉप किया।
प्रबंधक डॉ. फादर डैनी मैथ्यू, प्रधानाचार्य सिस्टर शैली देेवासी, प्रशासक फादर जॉमन ने बताया कि कफलांग के माउंट कार्मल स्कूल के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में सभी छात्र-छात्राएं प्रथम स्थान पर रहे। हाईस्कूल में 23 और इंटर में 11 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। ये सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं।
इंटरमीडिएट:
वर्तिका पांडेय (95%)।
प्रिया गोस्वामी (87%)।
विकास विश्वकर्मा व स्नेहा देऊपा। (85%)।
इंटर के छात्र वर्तिका पांडेय, प्रिया गोस्वामी, विकास विश्वकर्मा व स्नेहा देऊपा। (क्रमश:)
इंटर की छात्रा वर्तिका पांडेय ने 95% अंक हासिल किए। चंपावत नगर पालिका के पूर्व सभासद कैलाश पांडेय की बेटी वर्तिका पांडेय ने अंग्रेजी में 98, कंप्यूटर साइंस में 97, गणित व भौतिक विज्ञान में 92-92% अंक हासिल किए हैं। वहीं हाईस्कूल में उत्कर्ष सक्टा ने 97% नंबरों के साथ टॉप किया। केजी प्रभारी सिस्टर बिन्नी, सुषमा जोशी, दीपक मथेला, पूजा जोशी, मेधा जोशी आदि ने बधाई दी।