Saturday Apr 25, 2026

टनकपुर के मनिहारगोठ गांव की घटना

शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लगने का अंदेशा

देवभूमि टुडे

टनकपुर/चम्पावत। चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर के मनिहारगोठ गांव में आज 23 अप्रैल की दोपहर एक झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी पूरी तरह जल गई और भीतर रखा सामान और नकदी भी खाक हो गई। आग लगने से 1 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार मनिहारगोठ गांव में एक बगीचे की देखरेख करने वाले बसंत लाल के घर में आज दोपहर करीब 3 बजे आग लग गई। मूल रूप से ग्राम विक्रमपुर, तहसील बीसलपुर, जिला पीलीभीत का रहने वाला बसंत लाल कुछ समय से परिवार संग बगीचे की देखरेख करता है। बसंत के मुताबिक वह मजदूरी करने गया था, तभी उसे घर में आग लगने की जानकारी मिली। आग से उसकी झोपड़ी और झोपड़ी में रखा सामान और नकदी राख हो गई। बसंत लाल ने अंदेशा जताया कि मीटर में हुए शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लगी होगी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.