Sunday Mar 8, 2026

LPG 14.2 किग्रा सिलिंडर में 60 रुपये, 10 किग्रा में 25 और वाणिज्यिक सिलिंडर में 142 रुपये की बढ़ोत्तरी

देवभूमि टुडे

चंपावत। ईरान और इजरायल युद्ध का सीधा असर अब भारत में भी महंगाई के रूप में सामने आने लगा है। सबसे पहला झटका LPG सिलेंडरों की कीमतों पर पड़ा है। रसोई गैस सिलिंडर से लेकर व्यावसायिक सिलिंडर तक के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। चंपावत जिले में यह वृद्धि 25 रुपये से 142 रुपये तक हुई है। चंपावत इंडेन गैस वितरण केंद्र के प्रबंधक डीएस रावत ने बताया कि बढ़ी हुई कीमतें आज 7 मार्च से लागू हो गई है।

 

चंपावत गैस प्रबंधक डीएस रावत।

14.2 किग्रा LPG घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में 60 रुपये का इजाफा हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 890.50 रुपये से बढ़कर 950.50 रुपये हो गया है। 10 किलो का घरेलू कंपोजिट सिलेंडर 643.50 रुपये से बढ़कर 668 रुपये का हो गया है। वहीं व्यावसायिक सिलेंडर में 141.50 रुपये की वृद्धि हुई है। पहले यह सिलिंडर 1859 रुपये में मिलता था, जो अब 2001.50 रुपये का हो गया है।

रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी का असर चंपावत जिले के 60 हजार से अधिक गैस उपभोक्ताओं को पड़ेगा। वहीं व्यावसायिक सिलेंडर में 141.50 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी की मार से खाने-पीने की कीमतें बढ़ सकती हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.