Saturday Apr 4, 2026

चंपावत जिले के देवीधुरा क्षेत्र की घटना से परिवार में मातम

घर के भीतर सो रहे 47 साल के राजेंद्र सिंह बिष्ट गंभीर रूप से झुलसे, अस्पताल में दम तोड़ा

शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा

देवभूमि टुडे

चंपावत/देवीधुरा। देवीधुरा क्षेत्र के वालिग गांव में एक पुराने मकान में लगी आग की चपेट में आने से गृह स्वामी की दर्दनाक मौत हो गई। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। आग लगने से घर के भीतर सामान भी जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। अलबत्ता कहा जा रहा है कि शॉट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।

राजेंद्र सिंह बिष्ट। (फाइल फोटो)

पाटी ब्लॉक के देवीधुरा के पास के गांव वालिग के 47 साल के राजेंद्र सिंह बिष्ट के दो मकान है। कल 2 अप्रैल को खाना खाकर वे अपने पुराने मकान पर आ गए। जबकि उनकी पत्नी और बच्चे नए मकान में थे। लकड़ी से निर्मित पुराने मकान की ऊपरी मंजिल पर राजेंद्र सिंह बिष्ट और नीचे मवेशी बंधे थे।बताया जा रहा कि देर रात एकाएक शॉर्ट सर्किट से ऊपरी मंजिल में आग लग गई। आंधी रात के आसपास हुई इस घटना के दौरान राजेंद्र सिंह बिष्ट गहरी नींद में सो रहे थे। जिसके चलते वे आग की चपेट में आ गए। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य गांव के नए मकान में सो रहे थे। ग्राम प्रधान राजू बिष्ट ने आज 3 अप्रैल की सुबह पाटी थाने में सूचना दी। पाटी के थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।चिकित्सकों की टीम ने मौके पर ही पोस्टमार्टम किया और शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक राजेंद्र सिंह बिष्ट अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। राजेंद्र सिंह बिष्ट मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। वहीं राजस्व विभाग की टीम मौके अन्य नुकसान का आकलन कर रही है।

 

आग की चपेट में आए मकान का मुआयना करती पुलिस टीम।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.