Monday Feb 16, 2026

गाइए गणपति जग वंदन...

पाटी के मष्टा संगीत कला समिति की ओर से आयोजित हुई बैठकी होली

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर पाटी के मष्टा संगीत कला समिति की ओर से होली के बहुरंग बिखरे। समिति के अध्यक्ष कैलाश भट्ट के आवास पर हुई बैठकी होली का शुभारंभ सामूहिक गणेश वंदना- गाइए गणपति जग वंदन...के साथ किया गया। 

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सागर मौनी ने राग केदार में- जटन विराजत गंग, भोले नाथ दिगंबर..., बीसी भट्ट ने राग पीलू में- भोले नाथ सब दु:ख दूर करो...,अंकित गहतोड़ी ने राग काफी में- पै लागू कर जोरि, श्याम मोसे खेलो ना होली..., प्रदीप पचौली ने राग काफी में- अबकी बेर हमारी, लाज राखो गिरधारी..., होली गायन कर श्रेाताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मानसी गहतोड़ी ने राग भैरवी में- डगर चलत माहे छेड़े श्याम..., नरेंद्र गहतोड़ी ने राग जैजेवंती में-रसिया खेलन आयो, मो संग होली..., नवीन पचौली ने राग काफी में- शिव सुमिरन जिन जाना.., एमएन पचौली ने राग काफी में- क्या जिंदगी का ठिकाना, समझ मन क्यों रे भुलाना..., पंकज पचौली ने राग सहाना में-आज पिया के गरवा लगूंगी, कलंक लगे सो लगेरी..., केसी भट्ट ने राग बागेश्री में- गौरी शंकर आज खोलें होली... की मनमोहक प्रस्तुति दी।

तबले में संगत सौरभ अवस्थी और योगेश पचौली ने दी। इस दौरान महेश चंद्र भट्ट, रवीश पचौली, गौरीशंकर, प्रकाश भटट, दीपा भट्ट ने होल्यारों का उत्साह बढ़ाया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.