Thursday Apr 30, 2026

लोहाघाट के सुंई खैसकांडे की बैठकी होली

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट ब्लॉक के ग्राम सभा सुंई खैसकांडे में भगवती जागरण समिति की ओर से आयोजित बैठकी होली में होल्यारों ने देर रात तक विभिन्न रागों में होली की शानदार प्रस्तुति दी। जगदीश चौबे के आवास में सामूहिक गणपति वंदना- गणपति को भज लीजो... के साथ होली गायन का आगाज हुआ।

 

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए गोविंद चौबे ने राग काफी मेंं- फागुन के दिन चार सखी री..., कृष्णानंद चौबे ने दादरा काफी में-यह कैसी प्रीति लगाई, श्याम तुम बड़े हरजाई..., उर्वादत्त चौबे ने राग सहाना में- नवल यौवन मेरी यूं ही बीती..., कैलाश चौबे ने जंगला काफी में-राधे नंद कुंवर समझाई रही..., रवि चौबे ने- मैं तो आज पिया के गरवा लगूंगी, कलंक लगो सो लगेरी..., भुवन तिवारी ने- माधो मधुवन जाना उन्हें समझाकर घर लाना..., राजेश चौबे ने राग विहाग में- हमारे प्रभु खेले ऐसी होली...की प्रस्तुति से समा बांधा। प्रयाग दत्त चौबे, केशव दत्त चौबे, गणेश चौबे, नवीन चौबे, बंटी चौबे, योगेश चौबे, नितिन, कपिल चौबे ने होल्यारों का उत्साहवर्धन किया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.