Friday Apr 10, 2026

वर्ष 2083 और चैत्र नवरात्रि के मौके पर रौसाल में हुआ कार्यक्रम

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। आज 19 मार्च को चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन और हिंदू नववर्ष (2083) के अवसर पर तल्लादेश में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रौसाल में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भक्ति, उत्साह और सनातन संस्कृति की भावना से ओतप्रोत रही।

 

यात्रा की शुरुआत श्री राम और माता रानी के जयकारों के साथ हुई। यात्रा में शामिल सभी लोगों ने ग्रामवासियों को हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। अंत में श्रीराम रथ के सम्मुख विधिवत आरती उतारी गई तथा सभी को प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में  कुमाऊं भाग के रथ योजना प्रमुख सोनू लाल, तल्लादेश के अध्यक्ष बसंत बल्लभ भट्ट, रौसाल शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य योगेश भट्ट, रौसाल के पूर्व ग्राम प्रधान संजय कुमार भट्ट आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.