Saturday Apr 4, 2026

बनबसा से ताल्लुक रखने वालीं हेमा जोशी भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान में पार्टी की प्रदेश मंत्री हैं

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पार्टी की मौजूदा प्रदेश मंत्री हरिप्रिया (हेमा) जोशी को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। शासन ने आज 3 अप्रैल को इस संबंध में पत्र जारी किया।

चंपावत जिले के मैदान क्षेत्र बनबसा से ताल्लुक रखने वालीं हेमा जोशी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें  उत्तराखंड राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष नामित किया गया है।

 

सियासी सफर:

2006: भाजपा की चंपावत की पहली महिला जिलाध्यक्ष बनी।

2012: चंपावत विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन शिकस्त मिली।

2022: भाजपा की प्रदेश मंत्री बनीं।

2026:उत्तराखंड राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.