चंपावत में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम
328 से अधिक लोगों को मौके पर लाभांवित किया गया
देवभूमि टुडे
चंपावत। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत चम्पावत नगरपालिका क्षेत्र स्थित गौरलचौड़ मैदान में आज 11 फरवरी को लगे बहुउद्देश्यीय जनसेवा शिविर शिविर में 328 से अधिक लोगों को मौके पर लाभांवित किया गया। सूचना विभाग की विज्ञप्ति के मुताबिक 73 शिकायतों में से 57 का तत्काल निस्तारण किया गया। 21 प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। शिविर में सरकारी विभागों ने योजनाओं की जानकारी दी।
विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने कई समस्याएं रखीं। जिनमें से अधिकांश का समाधान DM मनीष कुमार ने मौके पर ही कर दिया। वहीं शेष मामलों को संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।






शिविर के दौरान कलावती देवी की परिवार पेंशन, मोती देवी की दिव्यांग पेंशन, रमेश रावत की किसान पेंशन, जगदीश प्रसाद प्रहरी एवं अनिल सिंह तड़ागी को मुख्यमंत्री सहायता व आर्थिक मदद, गीता तिवारी एवं मधु देवी की किसान सम्मान निधि e-KYC, फिरोजा खातून, मंजू देवी, रामा देवी एवं संगीता प्रहरी के राशन कार्ड व परिवार रजिस्टर संबंधी प्रकरण, हीरा बल्लभ उप्रेती की पेयजल समस्या का मौके पर समाधान किया गया। बसंती देवी के आधार कार्ड में जन्मतिथि सुधार तथा निर्मला सामंत के जन्म प्रमाण पत्र आवेदन का भी शिविर में ही निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त नगर पालिका परिषद के पर्यावरण मित्रों ने सामूहिक रूप से आवास कॉलोनी से जुड़ी समस्याएं रखीं। पुष्पा देवी ने सरकारी आवास की मरम्मत की मांग प्रस्तुत की।
शिविर में उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सभासद रोहित बिष्ट, सूरज प्रहरी, BJP जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, मुकेश महराना, गौरव पांडेय, CDO डॉ. जीएस खाती, SDM अनुराग आर्या, CEO मेहरबान सिंह बिष्ट, अधिशासी अधिकारी भारत त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.