पंडितों एवं देवडांगरों की अनुमति से तय होगी यात्रा की तिथि एवं समय निर्धारण का निर्णय
'अपनी धरोहर' संस्था द्वारा निकाली जाने वाली गोल्ज्यू संदेश यात्रा
देवभूमि टुडे
चंपावत। न्याय के देव गोल्ज्यू की 2026 में निकाली जाने वाली संदेश यात्रा का शुभारंभ एवं समापन दोनों चंपावत के गोरल देव मंदिर में होगा। ये निर्णय यात्रा संयोजक विजय भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। अलबत्ता अभी यात्रा की तिथि व अंतिम कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। हर दो साल में होने वाली यात्रा की तिथि एवं समय निर्धारण का निर्णय पंडितों एवं देवडांगरों की अनुमति से होगा।
बैठक में पिछली बार आयोजित यात्रा की समीक्षा भी की गई। बैठक में देवीलाल वर्मा, विकास साह, गौरव कार्की, मयूर चौधरी, प्रकाश तिवारी, ज्योतिषाचार्य प्रकाश पांडेय, सागर सिंह कार्की, तुषार कार्की, देवनाथ गोस्वामी, प्रतिपाल सिंह कार्की, विजय वर्मा, ईश्वर सिंह, आदित्य कार्की, राजेंद्र गहतोड़ी, भैरव दत्त पांडेय, राजेंद्र नाथ, विजय भट्ट, कमल सिंह जीना, अंकित बिष्ट, गौरव गोस्वामी, श्याम सिंह कार्की आदि मौजूद थे।

'अपनी धरोहर' संस्था द्वारा निकाली जाने वाली गोल्ज्यू संदेश यात्रा हर दो साल में होती है। पिछली बार यह 4 नवंबर 2024 से शुरू हो 24 नवंबर तक चली थी। उत्तराखंड के सभी जिलों से गुजरने वाली गोल्ज्यू संदेश यात्रा उत्तराखंड की संस्कृति, धार्मिकता, गोलू देवता, संस्कृति, पौराणिकता और धरोहर को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास करती है।

© 2026. All Rights Reserved.