Sunday Jun 21, 2026

8 फरवरी को लोहाघाट के रामलीला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का होगा आयोजन

लेकिन रैली में ज्यादातर बाइक सवारों ने नहीं पहना था हेलमेट 

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट  में सकल हिंदू समाज की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बाइक रैली निकाली। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। आज 5 फरवरी को कार्यक्रम संयोजन देवेंद्र बोहरा और सह संयोजक विवेक पुजारी के नेतृत्व में मीना बाजार, शीतला माता मंदिर, स्टेशन बाजार, पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड, चांदमारी, जयंती भवन के बाद शिशु मंदिर में समापन हुआ। लेकिन रैली में ज्यादातर बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। 

बाइक रैली निकालते कार्यकर्ता।

 

 

8 फरवरी को रामलीला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि महंत स्वामी धर्मराजानंदपुरी महाराज और महामंडलेश्वर श्रीश्री 108 हेमंतानंद पशुपति महाराज होंगे। इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने बाइक रैली में हिस्सा लिया। रैली में विभाग प्रचारक जितेंद्र, नगर प्रचारक अर्जुन माहरा, जगदीश ओली, अमित जुकरिया, पीयूष ढेक, सतीश माहरा, चेयरमैन गोविंद वर्मा, सचिन जोशी, निर्मल माहरा, गिरीश कुंवर, शिखर वर्मा, दीपक देव, अजय बिष्ट, अमित साह, योगेश पांडेय आदि शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.