वाणिज्यिक सिलिंडर में 195 रुपये की बढ़ोत्तरी
घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में कोई अंतर नहीं
वाणिज्यिक सिलिंडर में 6 मार्च के बाद से अब तक 309 रुपये की बढ़ोत्तरी
देवभूमि टुडे
चंपावत। ईरान और इजरायल युद्ध से गैस सिलिंडर के दाम में तेजी से इजाफा हुआ है। भले ही घरेलू गैस सिलिंडरों की कीमत में वृद्धि नहीं की गई है, लेकिन वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। चंपावत में व्यावसायिक सिलिंडर कल 31 मार्च को 2001.50 रुपये का था, जो आज पहली अप्रैल से 195.50 रुपये बढ़कर 2196 रुपये हो गया है। 5 किग्रा का व्यावसायिक सिलिंडर अब बढ़कर 610 रुपये का हो गया है।
चंपावत इंडेन गैस वितरण केंद्र के प्रबंधक डीएस रावत ने बताया कि बढ़ी हुई कीमतें आज 1 अप्रैल से लागू हो गई है। 14.2 किग्रा LPG घरेलू गैस सिलिंडर का दाम पहले की तरह 950.50 रुपये का है। वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी से होटल-रेस्टोरेंटों में खाने-पीने के सामान की कीमतें महंगे होने का अंदेशा है।
डीजल 16 पैसे, पेट्रोल 24 पैसा महंगा:
चंपावत में आज 1 अप्रैल से डीजल 89.41 रुपए और पेट्रोल 94.46 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
© 2026. All Rights Reserved.