Thursday Apr 30, 2026

कल लकड़ी बीनने गई माधुरी देवी को हाथी ने कुचलकर मार डाला था

टनकपुर शारदा घाट में हुआ अंतिम संस्कार

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के शारदा रेंज में हाथी के हमले में मारी गई महिला का आज 20 फरवरी को शारदा घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। चिता को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सूरज ने दी। अंतिम संस्कार में वन क्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। .

माधवी देवी। (फाइल फोटो)

 

कल 19 फरवरी को सेनापानी मार्ग के समीप लकड़ी बीनने गई नई बस्ती वार्ड नंबर 5 निवासी माधुरी देवी (54) पत्नी भूपराम को हाथी ने कुचलकर मार डाला था। बाद में कल गुरुवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हल्द्वानी वन प्रभाग के DFO कुंदन कुमार ने घटना के दिन ही महिला के घर पहुंचकर परिजनों को 3 लाख रुपये का चेक सौंपा। वन क्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद मृतकाश्रित परिवार को 7 लाख रुपये दे दिए जाएंगे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.