Tuesday Feb 17, 2026

चंपावत में कुमाऊं प्रीमियर लीग फुटबॉल के पहले दिन कल 17 फरवरी को होंगे तीन मैच, उद्घाटन मैच पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर के बीच, चंपावत के दिवान सिंह लडवाल स्टेडियम में होंगे मुकाबले, कुमाऊं के सभी 6 जिलों की फुटबॉल टीमें 17 एवं 18 फरवरी को दिखाएंगी अपना हुनर

देवभूमि टुडे

चंपावत। फुटबॉल की KPL (कुमाऊं प्रीमियर लीग) के मुकाबले कल 17 फरवरी से शुरू होंगे। लडवाल फाउंडेशन और स्वत्थान द्वारा प्रायोजित कुमाऊं प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी कल सुबह 10 बजे करेंगे। पहला मैच पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर के बीच होगा।

लडवाल फाउंडेशन के मुखिया नरेंद्र सिंह लडवाल ने बताया कि कुमाऊं की सभी 6 टीमें दो-दो मैच चंपावत के दिवान सिंह लडवाल स्टेडियम में खेलेंगी। फुटबॉल मैचों को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजन में स्पोर्ट्स क्लब चंपावत सहयोग कर रहा है।

  

चंपावत का मैच शाम 4 बजे से होगा:

17 फरवरी को दूसरा मैच 1 बजे से नैनीताल व बागेश्वर, तीसरा मैच 4 बजे से चंपावत व अल्मोड़ा के बीच होगा। जबकि 18 फरवरी को पहला मैच 10 बजे से बागेश्वर व अल्मोड़ा, दूसरा मैच 1 बजे से ऊधमसिंह नगर व नैनीताल और तीसरा मैच 4 बजे से चंपावत व पिथौरागढ़ के बीच होगा। 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.