टनकपुर आमबाग के नजदीक के जंगल में लगी थी आग
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर आमबाग के नजदीक जंगल में एकाएक आग लग गई। स्थानीय नागरिकों, वन विभाग की मदद से फागब्रिगेड ने फौरन आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा नुकसान बच गया। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।


पुलिस के मीडिया ग्रुप के मुताबिक कल 18 मार्च को टनकपुर के आमबाग से लगे जंगल में अचानक आग धधक गई। सूचना पर मौके पर पहुंची अग्रिशमन दस्ते और स्थानीय नागरिकों के प्रयास से वनाग्रि पर काबू पाया गया। तत्काल आग पर नियंत्रण करने से बड़ा नुकसान बच गया।
© 2026. All Rights Reserved.