Tuesday Mar 17, 2026

चंपावत में पर्यटक आवास गृह के पास ITBP कर्मी नीलाधर भट्ट के मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

फायरबिग्रेड ने आग पर काबू किया

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत पर्यटक आवास गृह के नजदीक ITBP कर्मी के मकान में आज 16 मार्च को एकाएक आग लग गई। आग लगने से 37 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इसमें नकद राशि और जेवरात जलकर स्वांहा हो गए। जानकारी पर फौरन मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

 

आग से जली 500 रुपये के नोट की गड्डी।
आग बुझाती फायर टीम।

जानकारी के मुताबिक आज सोमवार को पूर्वान्ह करीब 11 बजे पर्यटक आवास गृह के पास भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 36वीं वाहिनी में कार्यरत नीलाधर भट्ट के मकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने के वक्त घर में कोई नहीं था। भवन स्वामी के मुताबिक आग में 7 से 8 लाख रुपये की नकदी और 15 तोले से अधिक सोने के जेवरात आग में जलकर नष्ट हो गई। भवन स्वामी के रिश्तेदार से सूचना मिलने के बाद फायर स्टेशन से दो फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची। दरवाजे को तोड़ अग्रिशमन टीम ने रसोई में रखे 2 गैस सिलिंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला और वॉटर टेंडर के जरिए आग पर काबू पाया।

इस स्विच के शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.