किसानों की समस्याओं के निराकरण से लेकर आधुनिक कृषि तकनीकी जानकारी दी जाएगी
कल 9 अप्रैल को विकासखंड पाटी के मुख्यालय में होगा 'किसान दिवस'
देवभूमि टुडे
चंपावत/पाटी। हर माह के दूसरे बृहस्पतिवार को होने वाला किसान दिवस कल 9 अप्रैल को पाटी में होगा। मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने बताया कि इसके जरिए किसानों की समस्याओं के निराकरण से लेकर कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकी जानकारी दे उत्पादन को बेहतर करने की पहल की जा रही है।

किसानों को तकनीकी और वैज्ञानिक रूप से अधिक सक्षम व जागरूक बनाने के उद्देश्य से कल 9 अप्रैल को विकासखंड पाटी के मुख्यालय में 'किसान दिवस' कार्यक्रम का आयोजित किया जाएगा। मुख्य कृषि अधिकारी ने विकासखंड पाटी के प्रगतिशील किसानों और क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों से कल बृहस्पतिवार सुबह 9:30 बजे से आयोजित होने वाले इस किसान दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं को साझा करने और विशेषज्ञों द्वारा दी जाने वाली वैज्ञानिक जानकारियों का लाभ उठाने की अपील की है।
© 2026. All Rights Reserved.