Friday Mar 13, 2026

पूरनपुर के कटेरचौर गांव के 15 तीर्थ यात्रियों ने 97 किमी पैदल पहुंच तीसरे दिन की देवी की पूजा-अर्चना

रात में बड़ी तादात में देवी दर्शन कर रहे हैं तीर्थयात्री: पंडित किशन तिवारी

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। मां पूर्णागिरि धाम में चल रहे सरकारी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दिन के अलावा रात में भी बड़ी तादात में तीर्थयात्री देवी दर्शन कर रहे हैं। पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि प्रशासन और मंदिर समिति श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा देने का प्रयास कर रहा है। 27 फरवरी से शुरू हुए सरकारी मेले में अब तक करीब 2 लाख श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन कर चुके हैं। मेले में श्रद्धा के अलग-अलग रंग नजर आ रहे हैं। काफी लोग साइकिल से और कुछ लोग पैदल पहुंच कर देवी दर्शन कर रहे हैं। 

देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु।

पीलीभीत जिले के पूरनपुर के कटेरचौर गांव के तीर्थ यात्रियों ने 97 किमी पैदल पहुंच तीसरे दिन देवी दर्शन किए। कहा कि पूर्णागिरी देवी के दर्शन से उन्हें शुकून मिलता है। ये दल बीते 13 साल से इसी तरह धर्म यात्रा कर रहा है। बालाजी कमेटी के नेतृत्व में यहां पहुंचे इस दल ने दो रात रास्ते में विश्राम किया। 9 मार्च से शुरू इस धर्म यात्रा को पूरा कर दल 13 मार्च को अपने गांव पहुंचेगा। दल में अवधेश भारद्वाज, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, छबीलेराम, तेजराम शर्मा, सोमपाल, धर्मपाल, सियाराम वर्मा, सुनील राठौर, अरविंद गुप्ता, डॉ. गोपाल वर्मा, रामसेवक, नीटू मिश्रा, धनपाल, प्रमोद कुमार, बुलाकी सहित बड़ी संख्या मे श्रद्धालु शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.