Thursday Apr 23, 2026

पाटी में ढहाया गया अतिक्रमण

राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने की कारवाई

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। पाटी क्षेत्र में  राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण पर जेसीबी चलाया है। पाटी स्टेशन में वन पंचायत की भूमि पर कुछ दिन पूर्व बने 2 मकान और एक अन्य स्थान पर पार्किंग के लिए बनाई जगह पर बुलडोजर चलाया।

 

पाटी के तहसीलदार चंद्र सिंह के मुताबिक वन पंचायत की ओर से पाटी स्टेशन में कुछ दिन पूर्व वन पंचायत की भूमि में अतिक्रमण कर टिन शैड से मकान बनाया गया था। जिस पर प्रशासन ने आज 17 फरवरी को बुलडोजर चला कर अतिक्रमण को ध्वस्त किया। बताया कि 10 दिन पूर्व भी प्रशासन की टीम ने माराकुली क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया है। इस दौरान वन क्षेत्राधिकार एनडी पांडेय, राजस्व उप निरीक्षक सलमान, दरोगा अनंत राणा  मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.