9 मार्च से 3 दिन तक दिल्ली के जंतरमंतर में धरना देगा संगठन
कर्मचारी पेंशन योजना-95 में शामिल कर्मचारियों के संगठन का ऐलान
देवभूमि टुडे
चंपावत। ईपीएस-95 (कर्मचारी पेंशन योजना) में शामिल कर्मचारियों के संगठन ने निगम कार्मिकों की पेंशन बढ़ाने की मांग की है। इस मांग को लेकर संगठन 9 मार्च से 3 दिन तक दिल्ली के जंतरमंतर में धरना देगा।

आज 6 मार्च को यहां रोडवेज स्टेशन परिसर में EPS-95 संगठन के प्रदेश अध्यक्ष होशियार सिंह की अध्यक्षता और एनडी जोशी के संचालन में हुई बैठक में कहा गया कि विधायक, सांसद, मंत्रियों को पेंशन और अन्य सुविधाओं में मोटी रकम खर्च की जाती है। यहां तक कि उन्हें कई-कई पेंशन दी जाती है। जबकि 3 दशक से अधिक सेवा करने के बावजूद उन्हें महज हजार-2 हजार रुपये पेंशन दी जा रही है। इससे उनकी सामाजिक सुरक्षा प्रभावित हो रही है। संगठन ने न्यूनतम पेंशन 7500 रुपये करने की मांग की है। संगठन ने कहा कि विरोध प्रदर्शन में चंपावत जिले से बड़ी संख्या में कर्मचारी शिरकत करेंगे।
बैठक में उत्तराखंड के समन्वयक जगत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश गोस्वामी, गंगा सिंह, किशन लाल, बीएस वर्मा, मिथिलेश यादव, पुष्पा रावत, सतीश चंद्र पांडेय, महेश सिंह बोहरा, भैरव दत्त बिष्ट, राजेंद्र सिंह, जगत सिंह, सुरेश डंगवाल, रमेश चंद्र पांडेय आदि शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.