Saturday Sep 19, 2026

ईरान सहित पश्चिम एशिया के देशों में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए अपील जारी की

देवभूमि टुडे

चंपावत। ईरान सहित पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में उत्पन्न संवेदनशील परिस्थितियों के दृष्टिगत भारत सरकार ने विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए आपातकालीन संपर्क व्यवस्था जारी की है।

आपातकालीन नंबर/आधिकारिक वेबसाइट:।

पुलिस के मीडिया ग्रुप के मुताबिक उत्तराखंड के ऐसे नागरिक, जो ईरान सहित पश्चिम एशिया के देशों में निवास, रोजगार या अन्य कारणों से रह रहे हैं अथवा किसी कारणवश वहां फंसे हुए हैं, उनसे अपील है कि वर्तमान आपात स्थिति को देखते हुए भारत सरकार द्वारा जारी आपातकालीन नंबरों एवं आधिकारिक वेबसाइट के जरिए संपर्क कर जरूरी सहायता प्राप्त करें।

साथ ही परिजनों से भी अनुरोध है कि अपने परिवार के सदस्यों को इस संबंध में अवगत कराते हुए उन्हें भारत सरकार के आपातकालीन संपर्क माध्यमों से संपर्क करने के लिए प्रेरित करें।

पश्चिमी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए आपातकालीन नंबर/आधिकारिक वेबसाइट:

1-कुवैत-आपातकालीन नंबर- 96565501946,

2-सऊदी अरब- आपातकालीन नंबर- 00-966-11-4884697, 8002471234,

3-बहरीन- आपातकालीन नंबर- 97339418071, 97338400433

4- UAE आपातकालीन नंबर- 971-2-4492700






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.