पूर्णागरि मार्ग से लगे नायकगोठ का मामला
20 फरवरी को लकड़ी बीनने गई एक महिला को टनकपुर क्षेत्र में कुचल कर मार चुका है हाथी
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर से लगे कई गांवों में गजराज की दस्तक है। पूर्णागरि मार्ग से लगे नायकगोठ क्षेत्र में हाथी ने एक किसान के खेत में खड़ी फसल तबाह कर दी है।

पूर्णागरि मार्ग से लगे नायकगोठ क्षेत्र में एक किसान डिगर सिंह की दो बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल को हाथी ने रौंद दिया। ग्राम प्रधान कंचन देवी ने वन विभाग से रात में गश्त करने और प्रभावित किसान को क्षतिग्रस्त फसल का मुआवजा देने की मांग की है।
टनकपुर क्षेत्र में हाथियों की पिछले कुछ समय से दस्तक बनी हुई है। करीब एक सप्ताह पूर्व 20 फरवरी को ने नंधौर अभयारण्य क्षेत्र की शुरुआती बिंदु में हाथी ने लकड़ी बीनने गई एक महिला को कुचल कर मार डाला था।
© 2026. All Rights Reserved.