चंपावत में जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दिए निर्देश
जिले के नेटवर्कविहीन विद्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में शीघ्र दूरसंचार सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश
देवभूमि टुडे
चंपावत। DM मनीष कुमार ने निमार्णधीन एवं प्रस्तावित मोबाइल टावरों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के BSNL के अधिकारियों को निर्देश दिए। कलक्ट्रेट में DTC (जिला टेलीकॉम समिति) की बैठक में उन्होंने जिले के नेटवर्क विहीन विद्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में शीघ्र दूरसंचार सुविधा उपलब्ध कराने के निदेश दिए। DM ने कहा कि इस संबंध में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।



कहा कि नेटवर्क की अनुपलब्धता से न केवल शिक्षा, प्रशासनिक कार्यों एवं विभिन्न जन कल्याणकारी सेवाओं के संचालन में अवरोध आता है, बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सभी टेलीकॉम कंपनियों से कहा कि वे केवल व्यावसायिक दृष्टिकोण तक सीमित न रहकर सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन करें और दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी नेटवर्क विस्तार को तवज्जो दें। DM ने सभी उप जिलाधिकारियों, BDO एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के ऐसे सभी शासकीय एवं अर्ध शासकीय संस्थानों (विद्यालय, पंचायत भवन, कॉमन सर्विस सेंटर) आदि—की सूची, जहां नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, लोकेशन कोर्डिनेट सहित तत्काल उपलब्ध कराई जाए, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। बैठक में आधार अनुश्रवण, आधार नामांकन/अपडेट केंद्रों और भारत नेट कार्यक्रम की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
मौजूद थे ये अधिकारी:
CDO डॉ. जीएस खाती, CMO डॉ. देवेश चौहान, CEO मान सिंह, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी, DDMO देवेंद्र पटवाल, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तनुज रावल के अलावा BSNKL, एयरटेल, जियो, VI के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी।
© 2026. All Rights Reserved.