Friday Apr 17, 2026

जिला निर्वचन अधिकारी मनीष कुमार ने की पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा

BLO के माध्यम से प्रत्येक मतदेय स्थल के भौतिक सत्यापन के निर्देश

देवभूमि टुड

चंपावत। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देश पर चंपावत में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) 2026 के सफल क्रियांवयन को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। कलक्ट्रेट में DM एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में आज 26 मार्च को हुई बैठक में निर्वाचक नामावली के सूक्ष्म मिलान एवं पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई।

SIR की तैयारी की समीक्षा करते DM मनीष कुमार।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पुनरीक्षण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को औपचारिक घोषणा से पूर्व ही मतदाता सूची का गहन परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से BLO के माध्यम से हर मतदेय स्थल का भौतिक सत्यापन कराने और घर-घर जाकर मतदाताओं का विवरण अद्यतन करने को कहा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य ऐसे सभी को सूची में शामिल करना है, जो 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं। कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। बैठक में मृतक, स्थानांतरित एवं दोहरी प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाकर एक पारदर्शी एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करने पर विशेष बल दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीप गतिविधियों के जरिए जन-जागरूकता बढ़ाने तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर बूथ स्तर पर पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में CDO डॉ. जीएस खाती, ADM कृष्णनाथ गोस्वामी, SDM अनुराग आर्य, नीतू डांगर सहित सभी तहसीलदार, नोडल, सहायक नोडल अधिकारी तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.