Monday Feb 16, 2026

मां पूर्णागिरि धाम के लिए स्पेशल बस शुरू

रोडवेज के गोला डिपो ने किया बस सेवा का संचालन

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम मेले के लिए लखीमपुर खीरी जिले के श्रद्धालुओं को बस सेवा मिलेगी। गोला से टनकपुर तक की रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। अब तक पूर्णागिरि जाने के लिए सीधी बस सुविधा उपलब्ध न होने से श्रद्धालुओं को बसों को बदल कर जाना होता था। जिस कारण श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ती थी।

 

 

गोला डिपो की यह बस रोज सुबह 6:30 बजे गोला से रवाना होगी। खुटार, पूरनपुर, पीलीभीत, खटीमा, बनबसा होते हुए टनकपुर पहुंचेगी। टनकपुर में करीब आधा घंटा  रुकने के बाद बस अपरान्ह 12:15 बजे गोला के लिए वापसी करेगी।

गोला डिपो प्रभारी आशीष कुमार सिंह के मुताबिक पहले टनकपुर रोडवेज स्टॉप पर ठहराव का समय नहीं मिलने से बस को पीलीभीत तक ही संचालित किया जाता था। अब टनकपुर में ठहराव की अनुमति मिलने के बाद बस को पूर्णागिरि धाम के लिए बढ़ा दिया गया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.