बंतोली और बापरू से निकले डोले में उमड़े श्रद्धालु, देवडांगरों ने भक्तों को आशीर्वाद दिया, कल रात्रि जागरण हुआ
देवभूमि टुडे
चंपावत/बाराकोट। बाराकोट के बापरू गांव में मां भगवती मंदिर में आज 26 मार्च को नवमी के दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। बंतोली और बापरू से देवी के दो डोले श्रद्धालु कंधे में भगवती मंदिर तक ले गए। बापरू से आए डोले में देवडांगर के रूप में बसंती महर और बंतोली डोले से आए देवडंगर के रूप में गीता फर्त्याल मौजूद थे। देवडांगरों ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। पंडित सुभाष उपाध्याय ने पूजा-अर्चना की रस्म निभाई। इससे पूर्व कल रात्रि जागरण हुआ।



आज 26 मार्च को बापरू गांव के मां भगवती मंदिर में बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना की। बाद में देवी डोले निकाले गए। एक डोला बंतोली, दूसरा डोला बापरू से मंदिर तक पहुंचा। करीब एक किलोमीटर के उतार-चढ़ाव वाले कठिन रास्ते को पार कर डोला अपरान्ह बाद मंदिर तक पहुंचा। इस मौके पर चंपावत के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, बारााकोट की पूर्व प्रमुख विनीता फर्त्याल, बंतोली के ग्राम प्रधान नारायण सिंह फर्त्याल और बापरू की ग्राम प्रधान दीपा फर्त्याल, अखिलेश सिंह फर्त्याल, केशर सिंह फर्त्याल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।




© 2026. All Rights Reserved.