सालभर में 11 माह के बजाय 12 महीने का मानदेय देने के साथ ही मानदेय 3 हजार से बढ़ाकर 5 हजार करने, छुट्टी देने सहित कई मांगों को उठाई आवाज
पाटी में प्रदर्शन के बाद उप शिक्षाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
देवभूमि टुडे
चंपावत/पाटी। ब्लॉक मुख्यालय पाटी में भोजन माताओं ने सालभर में सभी 12 महीने मानदेय देने सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उप शिक्षाधिकारी संजय भट्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। भोजन माताओं की हड़ताल का असर स्कूलों की MDM (मध्यान्ह भोजन योजना) पर पड़ा, लेकिन शिक्षा विभाग के वैकल्पिक इंतजामात से छात्र-छात्राओं को राहत मिली।
भोजन माताओं ने सालभर में 11 माह के बजाय 12 महीने का मानदेय देने के साथ ही मानदेय की राशि 3 हजार से बढ़ाकर 5 हजार करने, अवकाश देने सहित अपनी मांगें रखीं। प्रदर्शन में रीता देवी, तुलसी देवी, माया देवी, ममता देवी, गंगा देवी, सावित्री, मीना देवी, नंदी देवी, भुवनेश्वरी सहित कई भोजनमाताएं शामिल थीं।

MDM में बच्चों को मिले फल:
उधर भोजन माताओं के हड़ताल में जाने से विद्यालय में MDM का भोजन नहीं बन सका। पाटी ब्लॉक के 168 स्कूलों में MDM योजना लागू हैं। इन स्कूलों में 214 भोजनमाताएं हैं। अलबत्ता शिक्षा विभाग प्रशासन ने तमाम विद्यालयों में MDM की वैकल्पिक व्यवस्था की। मैन्यु के आधार पर भोजन के बजाय MDM में फलों को दिया गया।
© 2026. All Rights Reserved.