Monday Apr 20, 2026

साफ नहीं कि मृतक व्यक्ति श्रद्धालु था या कोई अन्य

हनुमानचट्टी के पास पैदल रास्ते पर एक व्यक्ति का शव मिला

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरि धाम। मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में हनुमानचट्टी के पास पैदल शॉर्टकट रास्ते पर एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक व्यक्ति श्रद्धालु था या कोई अन्य, अभी यह साफ नहीं है। टनकपुर के कोतवाल चेतन रावत के मुताबिक पंचनामा भरने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

 

जानकारी के मुताबिक आज 8 फरवरी को मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में हनुमानचट्टी के पास पैदल रास्ते पर एक व्यक्ति मृत हाल में मिला। आज 8 फरवरी की पूर्वान्ह वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। भैरव मंदिर चौकी प्रभारी ASI मोहन चंद्र भट्ट के नेतृत्व में कांस्टेबल दिनेश कुमार और संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। SDRF की टीम ने शव को निकाला। व्यक्ति के रास्ते से गिरने का अंदेशा जताया जा रहा है। शव की हालत देखते हुए 2 दिन पुराना होने का अनुमान लगाया गया है। मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।अलबत्ता उसके दाहिने हाथ पर नन्हे खुदा है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.