Wednesday Mar 4, 2026

सीसी मार्ग, मंदिर प्रांगण में प्रकाश व्यवस्था, युवाओं के लिए पुस्तकालय सहित कई मांगे उठी

DM मनीष कुमार ने प्रस्ताव तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के अफसरों को निर्देश

देवभूमि टुडे

चंपावत। कलक्ट्रेट से लगे ढकना बडोला गांव की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। कल 2 मार्च की रात होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे DM  मनीष कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुन समाधान का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने गांव में सीसी मार्ग निर्माण, मंदिर प्रांगण में समुचित प्रकाश व्यवस्था, युवाओं के लिए पुस्तकालय (लाइब्रेरी) की स्थापना जैसी प्रमुख मांगों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा।

ढकना गांव में DM। 

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने DM की त्वरित शिकायत निस्तारण की कार्यशैली एवं संवेदनशील व्यवहार की  सराहना की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जानकी बडोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन भंडारी, सरपंच ईश्वरी भंडारी, विक्रम भंडारी, अंबादत्त फूलारा, तारा भंडारी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

समस्याएं सुनते DM मनीष कुमार।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.