स्वांला के मां नवदुर्गा मंदिर में लगा था भंडारा
प्रतिनिधियों और मंदिर समिति ने मंदिर परिसर में पेयजल व्यवस्था और मंदिर के सुधारीकरण से संबंधित कार्यों की जानकारी दी
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के स्वांला के मां नवदुर्गा मंदिर में हुए भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। भंडारे में DM मनीष कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने माता के दर्शन किए और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।




उन्होंने मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के साथ मंदिर समिति एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों से मंदिर परिसर के विकास, सौंदर्यीकरण एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
भाजपा नेता जीवन सिह बोहरा, धूरा अमोडी के मडल महामंत्री भुवन भट्ट, जिला उपाध्यक्ष प्रवीन नेगी सहित तमाम लोगों ने DM को मंदिर परिसर में पेयजल व्यवस्था और मंदिर के सुधारीकरण से संबंधित कार्यों की जानकारी दी। DM मनीष कुमार ने कहा कि मां नवदुर्गा मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में मंदिर परिसर का सुव्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप बनाए रखना आवश्यक है।
© 2026. All Rights Reserved.