Friday Mar 27, 2026

UPSC CSE में 69वीं रैंक प्राप्त करने वाले बाराकोट ब्लॉक के छुलापैं निवासी अनुज पंत और उनके माता-पिता का DM मनीष कुमार ने शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। UPSC की 2025 की CSE परीक्षा में 69वीं रैंक प्राप्त करने वाले बाराकोट के छुलापैं निवासी अनुज पंत को DM मनीष कुमार ने सम्मानित किया। आज 26 मार्च को DM कैंप कार्यालय में DM मनीष कुमार ने कहा कि अनुज पंत की सफलता से जिले के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने अनुज पंत को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

DM ने अनुज पंत की मां मीना पंत और पिता दिनेश चंद्र पंत का भी शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।   कहा कि अनुज की सफलता में उनके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। 

अनुज पंत को पुस्तक भेंट करते DM मनीष कुमार।

इस दौरान अनुज की बुआ, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, ग्राम प्रधान और कई अन्य लोग मौजूद थे। अनुज पंत को 2025 में UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) CSE (सिविल सेवा परीक्षा) में 69वीं रैंक हासिल हुई है। उन्हें पिछले साल भी UPSC CSE में 315वीं रैंक मिली थी और वे हैदराबाद में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी का प्रशिक्षणरत थे।

 

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.