चपावत क्षेत्र में कल होगा वितरण
टनकपुर में हालात में हो रहा सुधार: प्रबंधक गोविंद आर्य
देवभूमि टुडे
चंपावत। सितारगंज के प्लांट से सिलिंडर की आपूर्ति नहीं होने से आज 28 मार्च को चंपावत क्षेत्र में एलपीजी सिलिंडर वितरित नहीं हो सका। इस वजह से लोगों को दुश्वारी हुई। चंपावत गैस वितरण केंद्र के प्रबंधक दयाल सिंह रावत ने बताया कि अब कल 29 मार्च को रोस्टर के मुताबिक सिलिंडर की आपूर्ति की जाएगी। वहीं शेष 3 केंद्रों में 858 सिलिंडरों की आपूर्ति हुई।

लोहाघाट गैस वितरण केंद्र के प्रबंधक उमेश सिंह बिष्ट ने बताया कि लोहाघाट में आज शनिवार को 234 सिलिंडर वितरित किए गए। टनकपुर में 558 सिलिंडरों की उपभोक्ताओं तक सप्लाई की गई। गैस केंद्र के प्रबंधक गोविंद आर्य ने बताया कि टनकपुर क्षेत्र में स्थिति में सुधार हुआ है। हालात बेहतर हो रहे हैं। देवीधुरा गैस केंद्र के प्रबंधक अशोक कुमार के मुताबिक शनिवार को 66 सिलिंडर वितरित किए गए।
28 मार्च को केंद्रों में हुआ वितरण:
चंपावत: 000
लोहाघाट:234
टनकपुर: 558
देवीधुरा: 066
29 मार्च को इन स्थानों में होगा वितरण:
चंपावत: ढकना बडोला, चक्कू और अंबेडकर कॉलोनी।
लोहाघाट: कलीगांव, डेसली।
टनकपुर: सूखीढांग व पूर्णागिरी क्षेत्र।
© 2026. All Rights Reserved.