Monday May 25, 2026

टनकपुर के बिचई के पास बेहोश हाल में मिला रीठा साहिब का युवक

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिचई के पास एक युवक बेहोश हाल में मिला। सूचना मिलने पर युवक को आपात चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

युवक की पहचान 42 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी साल गांव, रीठा साहिब के रूप में हुई है। डॉ. मोहम्मद उमर ने बताया कि युवक को किसी ने नशीला पदार्थ खिलाया है। युवक की रिश्तेदार कार्की फार्म निवासी सीता देवी ने बताया कि राजेंद्र सिंह हिमाचल प्रदेश में काम करता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि राजेंद्र  रोडवेज की बस से हिमाचल से टनकपुर आ रहा होगा, जिसे जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया होगा। युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। इलाज के बाद युवक की हालत खतरे से बाहर है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.