Saturday Feb 21, 2026

हिमनाद बैंड की धुन के साथ गोविंद व खुशी दिगारी के गीतों पर थिरके दर्शक

सरस कॉर्बेट महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में देर रात तक जमी गीत-संगीत की महफिल

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के सरस कॉर्बेट महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक संध्या में देर रात तक गीत, संगीत की महफिल जमी। दर्शक लोकधुनों पर थिरकते नजर आए। शुरुआत उत्तराखंड के लोकप्रिय हिमनाद बैंड की दमदार प्रस्तुति से हुई। बैंड ने कुमाऊंनी और गढ़वाली लोकगीतों को आधुनिक संगीत संयोजन की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक धुनों और आधुनिक बीट्स के अनूठे संगम ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

टनकपुर सरस सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार।

स्थानीय लोकगायक हरु जोशी ने भी भावपूर्ण प्रस्तुति से समा बांध दिया। गोविंद दिगारी और खुशी दिगारी की जोड़ी ने कुमाऊंनी झोड़ा, चांचरी और सुपरहिट गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। शैरी के नेतृत्व में हिमनाद बैंड की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी। लोकसंस्कृति की रंगत, आधुनिक साउंड इफेक्ट्स और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था ने सांस्कृतिक संध्या को और भी भव्य बना दिया।

सांस्कृतिक संध्या में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूरन मेहरा, भाजयुमो विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एडवोकेट गौरव पांडेय, पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, रोहिताश अग्रवाल, तुलसी कुंवर, रीता कलखुड़िया, रवि प्रजापति, मुकेश जोशी, पुष्पा विश्वकर्मा, हरगोविंद बोहरा सहित बड़ी संख्या में लोग माैजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.