चंपावत में जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल की अध्यक्षता में हुई पार्टी की बैठक में संगठन को सशक्त करने पर चर्चा हुई
तीन महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली
देवभूमि टुडे
चंपावत। कांग्रेस संगठन को सशक्त करने के लिए आम लोगों के सुझाव लेगी। आज 12 मार्च को जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल की अध्यक्षता में हुई पार्टी की जिला इकाई की बैठक में कहा गया कि कांग्रेस लोगों से नियमित संपर्क करने के अलावा घर-घर जाकर संवाद भी करेगी। संगठन को मजबूत करने के लिए कई तरह के सुझाव भी दिए गए।
इससे पूर्व चंपा नेगी, अल्का नेगी और नारायणी देवी ने कांग्रेस की सदस्यता ली। तीनों महिलाओं ने कहा कि वे राहुल गांधी के संघर्ष और कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने तीनों सदस्यों का स्वागत किया।
बैठक में नीरज वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह मेहरा, शंकर बोरा, कमल सिंह भंडारी, नीरज पांडे, अभिषेक तड़ागी, संजय कुंवर, मनीष महर, धीरेंद्र चौहान, नानू बोहरा, दीपक रैंसवाल, ललित देव, विमल पांडे, प्रमोद बड़ेला, नाजिम खान, अंकित कुमार, दीपक जोशी, आशा देवी, कमल रैंसवाल आदि मौजूद थे।

© 2026. All Rights Reserved.