नेपाल सीमा से लगे चंपावत जिले के तल्लादेश क्षेत्र में किया जन संवाद
2027 के चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी कांग्रेस: चिराग सिंह फर्त्याल
देवभूमि टुडे
चंपावत। कांग्रेस ने जनता से संवाद एवं जन संपर्क कार्यक्रम का आगाज कर दिया है। पार्टी के चंपावत के जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में कल 24 अप्रैल से नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र के गांवों में लोगों से संपर्क किया गया। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए गांवों की असल समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया। दावा किया गया कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस चंपावत जिले सहित पूरे प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन कर सरकार बनाएगाी।





चंपावत से सीमांत तल्लादेश के संवाद सफर में मौनपोखरी, खोकिया, मंच, हरम,सिमिया, तामली और आमनी में संवाद और जन संपर्क चलाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार सिर्फ वादों और प्रचार में व्यस्त है। कांग्रेस लोगों की समस्याओं को सुन उनके हक की लड़ाई लड़ेगी। कहा गया कि कांग्रेस अब नियमित रूप से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करेगी। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा मंत्री निर्मला गहतोड़ी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल थे।



© 2026. All Rights Reserved.