कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोषण वितरण में लगाया अनियमितता का आरोप
जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में राज्यपाल को ज्ञापन भेज जांच की मांग की
देवभूमि टुडे
चंपावत। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष के वितरण में अनियमिताओं का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे लेकर आज 9 अप्रैल को जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में डीएम के द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि आर्थिक सहायता राशि के वितरण में नियमों की अनदेखी की गई है। वास्तविक लाभार्थियों को उचित आर्थिक सहायता नहीं देकर कुछ खास लोगों को नियमों का उल्लंघन कर लाभ पहुंचाया गया है। कहा गया है कि लाभार्थियों की सूची में लाभार्थियों के नाम के स्थान पर अध्यक्ष, जिलाधिकारी, नेम आदि भी अंकित किया गया है, जो अत्यंत चिंताजनक है। पार्टी ने मामले की जांच करने के साथ जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट निर्मल तड़ागी, उमेश शर्मा, पवन ढेक, सचिन महरा, मुरलीधर जोशी आदि शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.