Sunday Mar 29, 2026

लोहाघाट में एनयूजे और चंपावत में पत्रकार दिनेश पांडेय ने ज्ञापन दे

मुकदमा वापस लेने की मांग की

खटीमा के पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। गैस सिलिंडर सप्लाई की कवरेज करने वाले खटीमा के पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जिलेभर के पत्रकारों ने निंदा की है। विरोध में आज 28 मार्च को चंपावत में सीजेडपीए ने ज्ञापन देने के अलावा पुतला दहन किया। 

वहीं लोहाघाट में एनयूजे (नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स) की जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष जगदीश राय के नेतृत्व में ज्ञापन दे विरोध जताया। ज्ञापन देने वालों में नवल किशोर जोशी, गौरी शंकर पंत और प्रकाश भट्ट शामिल थे। कहा गया कि चकरपुर

में गैस सिलिंडर की जमीनी वस्तुस्थिति बताने पर भाजपा के एक नेता ने मुकदमा दर्ज कराया है। जो पत्रकार उत्पीड़न के साथ ही वास्तविता से मुंह मोड़ना है। मुकदमा वापस लेने के साथ ही मुकदमा दर्ज करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

लोहाघाट में ज्ञापन देते मीडिया कर्मी।

ये था मामला:

26 मार्च को चकरपुर में गैस सिलिंडर की आपूर्ति की स्थिति की कवरेज को सरकार की छवि धूमिल करने और भ्रामक खबर चलाने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता कमलदीप सिंह राणा ने कोतवाली में तहरीर दी थी। जिस पर 27 मार्च को कोतवाली में पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 (1) (बी) मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पत्रकार पांडेय ने DM को दिया ज्ञापन:

चंपावत। चंपावत के पीटीआई (प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया) के संवाददाता दिनेश चंद्र पांडेय ने डीएम को ज्ञापन भेज पत्रकार फुलेरा के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। कहा कि भाजपा के एक नेता की तहरीर पर बिना जांच और छानबीन के पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जो चौथे स्तंभ को कुचलने का प्रयास है।

DM को ज्ञापन देते पत्रकार पांडेय।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.