जिला पूर्ति कार्यालय में करना होगा आवेदन
शादी के कार्ड के साथ करना होगा आवेदन
चंपावत जिले को अब प्रतिदिन कुल 18 व्यावसायिक सिलिंडरों का कोटा प्राप्त होगा
देवभूमि टुडे
चंपावत। वैवाहिक आयोजनों के लिए व्यावसायिक सिलिंडरों का हर रोज का कोटा निर्धारित कर दिया गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि शासन ने 2 अप्रैल को जारी नवीन SOP के अनुपालन में चंपावत जिले के लिए शासन के निर्देशों के अनुसार अब प्रतिदिन कुल 18 व्यावसायिक सिलिंडरों का कोटा प्राप्त होगा। जिसके अंतर्गत प्रत्येक विवाह के लिए अधिकतम 2 व्यावसायिक सिलिंडरों के लिए अस्थाई कनेक्शन जारी किए जाएंगे।

आगामी वैवाहिक सीजन को देखते हुए DM ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति विवाह कार्यों के लिए व्यावसायिक कनेक्शन प्राप्त करना चाहते हैं, वे अपने नजदीकी पूर्ति निरीक्षक कार्यालय अथवा जिला पूर्ति कार्यालय चंपावत में शादी के कार्ड के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। बिना शादी के कार्ड के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।


© 2026. All Rights Reserved.