Friday Mar 20, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के लिए विदेश मंत्री को पत्र भेजा

देवभूमि टुडे

चंपावत। विधानसभा में चंपावत का प्रतिनिधित्व करने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में पासपोर्ट कार्यालय खोलने का अनुरोध किया है। इसे लेकर उन्होंने 17 मार्च को विदेश मंत्री को पत्र भेजा है। बीते दिन टनकपुर में हुए संवाद कार्यक्रम में लोगों ने CM धामी से क्षेत्र में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की थी। 

विदेश मंत्री को भेजे पत्र में कहा गया है कि टनकपुर क्षेत्र नेपाल सीमा से सटा है। वर्तमान में चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रपुर के लोगो को पासपोर्ट संबंधी सेवाओं के लिए देहरादून या हल्द्वानी की दौड़ लगानी पड़ती है। इसे दृष्टिगत रखते हुए CM ने विदेश मंत्री से टनकपुर में केंद्र खोलने का अनुरोध किया है। अगर विदेश मंत्रालय ने इस अनुरोध को मंजूरी दी, तो कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में यह पहला पासपोर्ट कार्यालय होगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.