Friday Apr 3, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत की पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय को चंपावत को मिला स्कॉच अवार्ड 

95 SHG की महिलाओं ने अब तक 42.70 लाख रुपये का व्यवसाय किया

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्कृष्ट कार्यों के लिए CLC (नगर आजीविका केंद्र) नगर पालिका परिषद चंपावत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्कॉच अवार्ड 2025 दिया। कल 31 मार्च को चंपावत में CM ने नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय को इस पुरस्कार से नवाजा। इस मौके पर BJP जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, पूर्व MLA पूरन सिंह फर्त्याल, वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत पांडेय, लोहाघाट के अध्यक्ष गोविंद वर्मा आदि मौजूद थे। 

नगर आजीविका केंद्र में वर्तमान में SHG (स्वंय सहायता समूह) की कई महिलाएं विभिन्न उत्पाद जैसे-सॉफ्ट टॉय, ऐपण उत्पाद, खाद्य पदार्थ उत्पाद, गृह सज्जा उत्पाद एवं वूलन उत्पाद निर्माण जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इन कामों से समूह की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं।

 

 

अध्यक्ष प्रेमा पांडेय को सम्मानित करते CM पुष्कर सिंह धामी।

अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र के जरिए चंपावत नगर के 95 SHG की महिलाओं ने अब तक 42.70 लाख रुपये का व्यवसाय किया है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और उत्तराखंड शहरी विकास विभाग शहरी गरीबी उन्मूलन के लिए संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) एवं 'दीनदयाल जन आजीविका योजना-शहरी (DJAY-S) के तहत उत्तराखंड राज्य का प्रथम नगर आजीविका केंद्र चंपावत नगर पालिका परिषद संचालित कर रहा है। नगर आजीविका केंद्र के जरिए स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं के आजीविका सृजन के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिसके तहत वर्तमान में सॉफ्ट टॉय निर्माण सेंटर, नगर आजीविका सिलाई सेंटर आदि स्थापित किए गए हैं।

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.