Wednesday Apr 8, 2026

नियमों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी

चंपावत पुलिस का अभियान

देवभूमि टुडे

चंपावत। संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चंपावत पुलिस ने होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट में चेकिंग अभियान चलाया। SP रेखा यादव के आदेशानुसार 7 अप्रैल को चंपावत पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों के अंतर्गत स्थित होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट एवं धर्मशालाओं में सघन चेकिंग अभियान चलाया। 

चेकिंग अभियान।

चेकिंग के दौरान होटल और ढाबा संचालकों को आगंतुकों का पूर्ण विवरण रजिस्टर में अंकित करने, पहचान पत्र अनिवार्य रूप से जांचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। साथ ही मानव तस्करी, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित जागरूकता भी दी गई। साथ ही पुलिस टीम ने नियमों का उल्लंघन होने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.