Thursday Apr 23, 2026

अध्यक्ष प्रेमा पांडेय सहित नगरपालिका परिवार ने शोक जताया

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत नगरपालिका परिषद के पर्यावरण मित्र नितिन कुमार (पुत्र कैलाश पवार) का 15 मार्च को आकस्मिक  निधन हो गया। निधन पर नगर पालिका ने शोक जताया। नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, EO भरत त्रिपाठी, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, मणिप्रभा तिवारी, रोहित बिष्ट सहित सभी जन प्रतिनिधियों और कर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 

पर्यावरण मित्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते पालिकाध्यक्ष पांडेय, EO, सभासद और पालिका कर्मी।

अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने कहा कि नितिन कुमार एक कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी थे, जिनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। नगर पालिका कार्यालय में निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

नितिन कुमार। (फाइल फोटो)




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.